फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meghnad was killed, and there were chants of Jai Shri Ram.

Pilibhit News: मेघनाद का हुआ वध, जय श्री राम के लगे जयकारे

Thu, 02 Oct 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 02 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Meghnad was killed, and there were chants of Jai Shri Ram.
पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में बुधवार को लक्ष्मण–मेघनाद संवाद, युद्ध, मेघनाद वध, सुलोचना सती और पुतला दहन का आकर्षक मंचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की अध्यक्ष संदीप संतोख सिंह संधू रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, सचिव आनंद मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों ने ठाकुर जी व राधा रानी की भोग आरती से की। लीला में दिखाया गया कि यज्ञ के दौरान हनुमान ने मेघनाद का यज्ञ विध्वंस किया और लक्ष्मण ने युद्ध में उसका वध कर दिया। मेघनाद की मृत्यु से लंका में शोक छा गया। उसकी पत्नी सुलोचना पति का मस्तक लेकर सती हो गई। बाद में मेघनाद का पुतला दहन किया गया। मंचन के दौरान चारों ओर लक्ष्मण की जयकार गूंज उठी। रामलीला मंचन में पंडित ओमकार नाथ, अमरीश मिश्रा, सुनील मिश्रा, भीम सिंह चौहान, विकास पाल, संजय पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed