{"_id":"1cf3c7bf065133824c9e4e55a1ce0725","slug":"max-caught-full-of-restricted-animals-driver-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं से भरी मैक्स पकड़ी, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशुओं से भरी मैक्स पकड़ी, चालक गिरफ्तार
बिलसंडा।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का कारोबार थमने
विज्ञापन
का नाम नहीं ले रहा। गांव चपरौआ के पास मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के
दौरान एक मैक्स जीप पकड़ी। इसमें चार प्रतिबंधित पशु भरे हुए थे। पशु बरामद
करने के साथ ही पुलिस ने चालक को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस चौकी करेली के प्रभारी विजयपाल सिंह यादव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वह मंगलवार सुबह करीब 12 बजे गांव चपरौआ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच महिंद्रा मैक्स जीप संख्या यूपी 24 एटी 3407 गुजरी। पुलिस को देखते ही चालक ने जीप भगने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर जीप पकड़ ली। जीप रुकते ही उसमें सवार कसाई खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे, जबकि चालक को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। जीप में चार प्रतिबंधित पशु बेरहमी से बंधे हुए बरामद हुए। पकड़ा गया चालक बरेली के थाना बहेड़ी के मोहल्ला इस्लामनगर का इरशाद निकला। उसने साथी कसाई फईम का नाम भी पुलिस को बताया, जो बहेड़ी का ही रहने वाला है। पुलिस ने जीप चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बरामद सभी पशुओं को देवीपुरा गौशाला भिजवाया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि जिस मैक्स में पशु बरामद हुए हैं, उसके अगले शीशे पर प्रेस लिखा हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है। साथ ही उसके मालिक के बारे में भी जानकारी करने के बाद उसे भी मुल्जिम बनाया जाएगा।