फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman's dead body found hanging in Newriya

Pilibhit News: न्यूरिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 20 Jan 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in Newriya
न्यूरिया। विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह परिवार वाले नहीं बता पा रहे हैं। मायके वालों ने भी पुलिस से अभी कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव फुलैर के रहने वाले सोबरन ने अपनी पुत्री सुनीता देवी (26) का विवाह क्षेत्र के ही गांव रुपपुर कमालू निवासी गुड्डू उर्फ राजकुमार से 2017 में किया था। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के करीब गुड्डू मजदूरी करने चला गया, जबकि ससुर शंकर खेत पर चले गए। लगभग दो घंटे के बाद जब ससुर खेत से लौटे तो उन्होंने बहू को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन

इसके बाद वह बहू के कमरे की तरफ गए। यहां देखा कि सुनीता का शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बेटे को सूचना दी। बाद में बेटा भी घर पहुंच गया। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना न्यूरिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। शुक्रवार को किशोरी के घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद किशोरी ने गुस्से में आकर घर में रखा विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद

विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पति समेत आठ पर रिपोर्ट
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दहेज की मांंग पूरी न होने पर विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरेली के बहेड़ी थानाक्षेत्र के गांव चराई निवासी पूरनलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री देवकी का विवाह छह वर्ष पूर्व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडिया निवासी वेदपाल से किया था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगे। जब उसकी पुत्री ने असमर्थता जताई तो उक्त लोगों ने उसकी पुत्री को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

दहेज की खातिर ससुरालियों ने कई बार उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया था। इसके बाद राजीनामा हुआ और उन लोगों ने उसे घर पर रख लिया। 27 दिसंबर को ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने एक राय होकर पुत्री को फंदे से लटकाकर मार डाला। 28 दिसंबर की सुबह जब गांव वालों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की सूचना दी। जब सभी लोग पुत्री की ससुराल पहुंचे। तब उक्त लोगोें ने गाली-गलौज करते हुए घर से भगा दिया। इसके बाद पिता ने मामले की सूचना थाना सुनगढ़ी में दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर पति वेदपाल, ससुर कांता प्रसाद, सास मानकुमारी, जेठ प्रेमपाल, जेठानी कौशल्या देवी, ननद गायत्री व हीराकली और भांजे सोनू क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed