फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman thrown out of house for not getting Rs 5 lakh in dowry

Pilibhit News: दहेज में पांच लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 17 May 2024 04:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not getting Rs 5 lakh in dowry
पीलीभीत/जहानाबाद। दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पिता के साथ थाना जहानाबाद पहुंचकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया नौगवां की रहने वाली सुषमा ने बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2016 को थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव कल्यानपुर खास निवासी सुखलाल के साथ हुई थी। उसके परिजनों ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, मगर ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। वह लोग उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि पति सुखलाल, ससुर भगवानदास, सास मैना देवी, देवर चेतन व उसकी पत्नी गायत्री ने उसे भूखा प्यासा भी रखा। इसके बाद भी वह सब कुछ सहती रही। 13 मई को शाम करीब पांच बजे सभी लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने मायके पकड़िया नौगवां पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उसने अपने पिता के साथ थाना जहानाबाद पहुंचकर मामले की शिकायत की। विवाहिता की तहरीर के आधार पर जहानाबाद पुलिस ने पति सुखलाल, ससुर भगवानदास, सास मैना देवी, देवर चेतन व उसकी पत्नी गायत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed