फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman thrown out for dowry, report

Pilibhit News: दहेज की खातिर विवाहिता को निकाला, रिपोर्ट

Fri, 23 Aug 2024 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out for dowry, report
पूरनपुर (पीलीभीत)। एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसकी दुधमुंही बच्ची के साथ घर से निकाल दिया गया। हजारा पुलिस ने गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी तौषा कौर की ओर से उसके पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तौषा कौर की शादी 18 मई 2022 को ऊधम सिंह नगर के पुलबट्टा फिरोजनगर वन कुइया निवासी ज्ञान सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा। पुत्री को जन्म देने के बाद उससे दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। हजारा पुलिस ने तौषा कौर की ओर से उसके पति ज्ञान सिंह, ससुर गुरनाम सिंह, सास गीता कौर, जेठ शान सिंह, जेठानी किरन कौर, ननद रानी कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed