{"_id":"6223b24edd41344e0d3f8312","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-on-the-noose-pilibhit-news-bly4774056150","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी नवदिया में शनिवार शाम भोलेनाथ की 32 वर्षीय पत्नी गीता देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि भोलानाथ और उसके परिवार के सभी लोग शनिवार शाम घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच भोलानाथ की 32 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने एक कमरे के अंदर कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ देर बाद जब घर के लोग भीतर गए, तब गीता का शव फंदे पर लटका देखा। गीता के मायके वाले शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव मीरपुर से मौके पर आए। गीता के मायके वालों की ओर से खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। वहीं आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मायके वाले तहरीर देंगे तो उसकी जांच कराई जाएगी। संवाद