फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई हैंगिंग

Wed, 29 Sep 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
married woman dies under suspicious circumstances
बरखेड़ा। गांव आमडार में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में चुनरी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटक कर मौत होना आया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी थाना तिकुनिया के गांव बनवीरपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसने अपनी छोटी बहन लक्ष्मी की शादी 2014 में थाना बरखेड़ा के गांव आमडार निवासी हरीश पुत्र शिवकुमार के साथ की थी। रविवार को दोपहर बाद लक्ष्मी के ससुराल वालों ने फोन से उसको फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी दी। सूचना पर अपने परिजनों के साथ अपनी बहन की ससुराल पहुंचा। तो देखा कि उसकी बहन का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे के लिंटर मे लोहे की सरिया के कुंडे में चुनरी से लटका मिला। बताया कि उसकी छोटी बहन लक्ष्मी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। अभी इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते है। हम लोग उसकी मौत के बाबत जानकारी कर रहे हैं। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि मृतका के बड़े भाई विनोद कुमार ने बहन की मौत संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की लिखित रूप में मांग की गई। जिस पर उप निरीक्षक मनफूल सिंह को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से होना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed