{"_id":"67f564907aedaab7bf0e8fa1","slug":"married-woman-dies-dowry-murder-case-reported-against-in-laws-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133801-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
Tue, 08 Apr 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर तारपीन का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के खजुरिया पचपेड़ा गांव निवासी अमरपाल ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन सोनकली की शादी 28 अप्रैल 2017 को जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मिलक काजी निवासी नरेश कुमार के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से बहन का पति बुलेट और जेवरात की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर आरोपी नरेश ने उसके साथ कई बार मारपीट की। विवाहिता के पति के अलावा ससुर जानकी व सास भगवान देई उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। 30 मार्च 2025 को विवाहिता का कपड़े धोने को लेकर पति से विवाद हो गया था।
आरोप है कि इस पर ससुरालियों ने तारपीन का तेल छिड़कर आग लगा दी थी। इससे वह बुरी तरह जल गई। इस बात की जानकारी विवाहिता ने इलाज के दौरान उसे बताई थी। छह अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।