फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman commits suicide by hanging herself

फंदे से लटकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गांव नावकूड़ के लोग। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांव नावकूड़ में परिवार की गैर मौजूदगी में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ निवासी अजयपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे वह धान की रोपाई की तैयारी के लिए खेत पर इंजन लेकर गए थे। साथ में पिता बाबूराम, मां रामश्री, भाई विजय भी गया था। घर पर उसकी पत्नी संगीता (24), पुत्री विनीता (2) के साथ थी। शाम को तीन बजे पिता किसी काम से घर आए थे। उस समय घर में सब कुछ सही था। इसके बाद करीब पांच बजे पत्नी ने साड़ी से फंदा बनाकर उससे लटक गई। करीब छह बजे भाई विजय घर पहुंचा, तो मामले की जानकारी हुई। तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने संगीता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस से की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, संगीता के पिता थाना गजरौला के गांव बिठौरा निवासी रामकुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि चार साल पहले पुत्री शादी की थी। इसके बाद एक लाख नकद और सोने की अंगूठी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर सभी ससुराल वालों ने पुत्री को फंदा पर लटकाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की बात नहीं समझ पाए थे पड़ोसी
संगीता के पति अजय पाल ने बताया कि करीब पांच बजे उसकी पुत्री विनीता पड़ोस के लोगों को घर खींचकर ले जाना चाह रही थी। मगर कोई भी उसकी बात समझ नहीं पाया। अगर उसकी बात किसी ने समझी होती तो शायद पत्नी की जान बचाई जा सकती थी।

विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाला
पीलीभीत। सदर कोतवाली के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी यासमीन ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा कि तीन साल पहले उसकी शादी मोहल्ले के नईम के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे थे। 26 जून को ससुराल वालों ने मार-पीटकर घर से निकाल दिया। बाइक की कीतम के पैसे लेने पर ही घर में घुसने की धमकी दी। पुलिस ने पति नईम, वीदा और अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed