{"_id":"65aec78488440e84c60eda79","slug":"married-for-the-second-time-after-not-getting-eight-lakh-rupees-in-dowry-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-11106-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज में आठ लाख न मिलने पर कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज में आठ लाख न मिलने पर कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में आठ लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। घर में रहने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दी। हजारा पुलिस ने पीड़िता की ओर से पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हजारा थाना क्षेत्र के गांव टांटरगंज निवासी सिमरन कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी शादी 2018 में सुखदेव सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में बाइक और आठ लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर कई बार उनकी पिटाई की गई। इस दौरान उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। जो अब चार साल का है।
आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले आठ लाख रुपये की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करते रहे। पति बगैर बताए छह-छह महीने घर से गायब रहने लगा। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले सुखदेव की दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। पति छह महीने पहले घर से बगैर बताए चला गया। छह दिन पहले वह एक महिला को साथ लेकर घर लौटा। बोला, उसने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद ससुराल वालों ने सिमरन कौर को पीटकर घर से निकाल दिया। हजारा पुलिस ने पति सुखदेव सिंह, सास प्यारो कौर, ननद गीता कौर, सुखदेव के मामा गुरजीत सिंह, भाई कमलजीत सिंह, मंगल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।