{"_id":"6a47fffa4060f684cf04cf93","slug":"marriages-of-236-couples-solemnized-at-the-chief-ministers-mass-wedding-ceremony-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163259-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 236 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 236 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
Sat, 04 Jul 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
पंडाल में शादी के लिए मौजूद वर-वधू। संवाद
पीलीभीत। नवीन मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरखेड़ा क्षेत्र के 260 पंजीकृत जोड़ों के सापेक्ष 236 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उपहार सामग्री वितरित की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शहर के मंडी परिसर में विवाह संपन्न कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के वर-वधू का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि बेटियां त्याग और संस्कार की प्रतीक हैं। वह मायके और ससुराल को जोड़ने का कार्य करती हैं।
उन्होंने नवविवाहित दंपतियों से एक-दूसरे का सम्मान करते हुए जीवन भर साथ निभाने के लिए कहा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने नवदंपतियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक युवक-युवतियां पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। साथ ही नवविवाहित महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही सभी को एक-एक पौधा भी उपहार स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन के दौरान पकड़ में आया मामला, युवती भयभीत होकर खिसकी
-सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवती न्यूरिया के लड़के के साथ पहुंची। उसकी ओर से विवाह के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन जब वह बायोमीट्रिक के लिए वहां पर पहुंची, तो कर्मचारियों को शक हुआ। दोनों के हाथों में मेहंदी लगी थी। वहीं युवती की मांग में सिंदूर भी लगा था। जानकारी करने पर वह भयभीत हो गई और वहां से खिसक गई।