फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Marriage took place when report of dowry harassment was filed

Pilibhit News: दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई तो हुआ निकाह

Mon, 22 Apr 2024 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Marriage took place when report of dowry harassment was filed
- दहेज की खातिर बगैर निकाह के बरात वापस ले जाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बिना निकाह बरात वापस ले जाने, युवती के पिता से मारपीट के मामले में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों में समझौते के बाद निकाह हो गया।
घटना गांव ढका जमीमा पूरनपुर की है। गांव निवासी शाहबुद्दीन ने पुत्री शमा का निकाह मौलाना मेराज से तय किया था। 14 अप्रैल को बरात आई। कन्या पक्ष ने बरातियों को खाना खिलाया। आरोप है कि दहेज में दिए सामान को मौलाना मेराज ने अपने घर भिजवा दिया। इसके बाद बुलेट और दो लाख रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन

मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने गाली-गलौज की। आरोप है कि दूल्हे और बरातियों ने टेंट उखाड़ डाला, कुर्सियां उठाकर फेंक दी। बगैर निकाह किए बारात वापस ले गए। शाहबुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर 18 अप्रैल को दूल्हे मौलाना मेराज, उसके पिता मुन्ने, भाई मोहम्मद यूनुस उर्फ बबलू, आफाक उर्फ गुड्डू, उस्मान, शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अगले दिन दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद निकाह भी हो गया। इंस्पेक्टर क्राइम हरिपाल सिंह बताया कि ऐसी कोई सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी गई है।

इस संबंध में प्रधान ने बताया कि दूल्हे और दुल्हन की मां आपस में बहनें है। कुछ लोगों के भड़काने पर बगैर निकाह के बरात लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed