{"_id":"68b48bb69783fdacba065132","slug":"many-people-were-cheated-on-the-pretext-of-opening-a-dairy-branch-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-143007-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेयरी की ब्रांच खुलवाने का झांसा देकर कई लोगों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेयरी की ब्रांच खुलवाने का झांसा देकर कई लोगों से ठगी
विज्ञापन
पूरनपुर। डेयरी की ब्रांच खुलवाने और दूध थोक में खरीदने का झांसा देकर कई लोगों से 20-20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी के बाद आरोपी नगर में खोला गया कार्यालय बंद कर भाग गया। ठगी का शिकार हुए लोगों ने संयुक्त तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
ठगों ने थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव मुरादपुर माती निवासी बलजीत सिंह से भी 20 हजार 300 रुपये की ठगी की। गांव गुलड़िया खास निवासी तलविंदर सिंह, थाना घुंघचाई के गांव जगतपुर निवासी हरपेज सिंह, माधोटांडा थाना के गांव मैनी गुलड़िया निवासी निर्मल सिंह, कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगपुर निवासी अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दी संयुक्त तहरीर में कहा कि मधुसूदन दुग्ध डेयरी की ब्रांच उनके घरों में खुलवाने और दूध को थोक मूल्य में खरीदने का झांसा देकर शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव सफौरा के दो लोगों ने सिक्योरिटी के नाम पर 20-20 हजार रुपये ठग लिए।
शिकायती पत्र में कहा गया कि आरोपी ठगों ने नगर की अशोक कॉलोनी में कार्यालय खोल रखा था। करीब सौ लोगों ने ठगी की गई। इसमें से कुछ धनराशि नकद ली गई। शेष धनराशि ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर कराई गई। धनराशि हड़पने के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार गए। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
दुग्ध डेयरी खुलवाने का झांसा देकर ठगों ने थाना सेहरामऊ उत्तरी, पूरनपुर कोतवाली, माधोटांडा, घुंघचाई थाना के कई लोगों से ठगी की है। सेहरामऊ थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा ठगों के खिलाफ शाहजहांपुर के खुटार थाना में भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। -प्रतीक दहिया, सीओ, पूरनपुर