फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many departments are defaulters, action limited to small consumers only

Pilibhit News: कई विभाग बकायेदार, कार्रवाई सिर्फ छोटे उपभोक्ताओं तक सीमित

Thu, 02 Apr 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Many departments are defaulters, action limited to small consumers only
पूरनपुर। सरकारी विभागों में कई बड़े बकायेदार हैं, लेकिन बिजली निगम की कार्रवाई छोटे उपभोक्ताओं तक सीमित है। इससे आम लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारी आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन हजार-500 रुपये की बकाया पर काट देते हैं, लेकिन नगर पालिका (नपा) पर 14 लाख रुपये, सीएचसी पूरनपुर पर आठ लाख, स्वास्थ्य विभाग के फैमिली प्लानिंग शाखा पर 25 लाख का बकाया है। इसके अलावा कोतवाली, राजस्व, विकास, शिक्षा विभाग पर भी लाखों रुपये का बकाया है। विभागों के बकाया को लेकर नोटिस भी भेजे गए, लेकिन न तो बकाया जमा की गई और न ही कनेक्शन काटे गए।
जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग गए। वे अधिक रीडिंग आने, प्रीपेड मीटर में तेजी से रिचार्ज समाप्त होने, बगैर सूचना के बिजली कटने और रिचार्ज के बाद 24 से 36 घंटे तक बिजली बहाल न होने आदि को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटरधारक पर बिल जमा करने के बाद भी मात्र दो, चार, 500 रुपये बकाया होने के बाद भी उनके कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं, जबकि कई बड़े बकायेदार हैं। बावजूद उनका कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता कहते हैं कि बकाया पर नगर पालिका सहित अन्य विभागों को नोटिस जारी किए गए। शीघ्र ही बकाया के लिए उच्च अफसरों को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed