फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   manrega scam

मनरेगा में करोड़ों का घोटाला करने वाले एपीओ की फर्म का खाता होगा सीज

Thu, 05 Nov 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
manrega scam
पीलीभीत। मनरेगा में करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले एपीओ पर अभी और शिकंजा कसा जाएगा। शासन स्तर से शुरू हुई विजिलेंस जांच के बाद अब उसकी फर्म के खाते को भी सीज किया जाएगा। डीसी मनरेगा को इसका प्रस्ताव बनाकर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रिकवरी को लेकर भी कार्रवाई को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद मनरेगा के तहत अमरिया ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कराए गए कामों की जांच की गई थी। सीडीओ द्वारा की गई जांच में सामने आया था कि एपीओ अजय कुमार ने निजी फर्म और फर्जी मस्टररोल बनाकर योजना में करोड़ों का घोटाला किया। शासन ने एपीओ और तीन रोजगार सेवकों को बर्खास्त कर दिया था। 27 अगस्त को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया था। शासन स्तर से बीते दिनों मामले की विजिलेंस जांच भी शुरू कराई गई है। अब प्रशासन भी सख्त कार्रवाई करने के मूड में है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि एपीओ ने अपनी फर्म के नाम से दो बैंकों में खाते खुलवा रखे थे। एक खाते से लेनदेन नहीं किया जाता था। शिकायत के वक्त बचने के लिए उस खाते का इस्तेमाल होता था। दूसरे खाते में 3.64 करोड़ के लेनदेन का हिसाब मिला था। उसमें करीब 33 लाख रुपये जमा भी निकले थे। अब इस खाते को सीज किया जाएगा। इसके लिए मनरेगा के अधिकारियों को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी को लेकर भी कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। उधर, डीएम पुलकित खरे ने भी बीते दिनों सीडीओ से संपत्ति की जांच को लेकर प्रगति रिपोर्ट तलब की थी। इस पर भी सभी बिंदुुओं पर आख्या जल्द डीएम को दी जाएगी। पत्रावली तैयार कराई जा रही है। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि अभी तक फर्म का खाता सीज नहीं किया गया था। डीसी मनरेगा को खाता सीज कराने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस खाते से कोई लेनदेन संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed