फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   manrega

मनरेगा से जिले में खुदेंगे 410 तालाब

Wed, 10 Feb 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
manrega
प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों जल संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान शुरू किया था। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही तालाबों का निर्माण भी कराया जाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का खुदान मनरेगा से कराया जाएगा। शासन से जिले में 410 तालाबों का खुदान कराने के निर्देश दिए गए थे। करीब एक माह पूर्व मिले इस लक्ष्य के तहत जिले में काम चल रहा है और करीब 300 तालाबों का निर्माण पूरा अथवा पूरे होने की स्थिति में है। इसको लेकर उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने पिछले दिनों मनरेगा के तकनीकि सहायकों के साथ बैठक लेकर योजना की प्रगति जानी थी साथ ही शासन से प्राप्त निर्देशों के बारे में बताया था। उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि प्रत्येक तालाब में इनलेट एवं आउटलेट चैनल बनेगा साथ ही चारों ओर पौधरोपण भी कराना होगा। उन्होंने बताया कि तालाब खुदाई प्रारंभ होने से काम पूर्ण होने तक विभिन्न स्तरों के फोटो तैयार कराकर एलबम भी बनाई जाएगी। इसमें तालाब का क्षेत्रफल, जल धारण क्षमता, कार्य में लगे मानव दिवस सहित जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। इस फोटो को नेट पर अपलोड कर ऑनलाइन भी किया जाएगा।
विज्ञापन



चार स्तरों पर होगा निरीक्षण
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत जिले में बनने वाले तालाबों का चार स्तरों पर निरीक्षण होगा। इसमें प्रत्येक बीडीओ को 10-10, सीडीओ व डीडीओ को 5-5 और डीएम को कम से कम दो तालाबों के निरीक्षण करने का लक्ष्य शासन से मिला है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत जिले में मनरेगा से 410 तालाबों का खुदान कराया जा रहा है जिनमें लगभग 300 का काम पूरा होने की स्थिति में है। फरवरी के अंत तक सभी तालाबों का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed