फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maneka Gandhi would central School foundation

मेनका गांधी करेंगी केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास

Fri, 08 May 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 08 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शनिवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन पर प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास करेंगी।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में केंद्रीय मंत्री बनने पर मेनका गांधी ने जिले को केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति दिलाई थीं। लेकिन अपना भवन न होने के कारण अब तक विद्यालय ग्राम्य विकास संस्थान के प्रशिक्षण भवन में चल रहा है। कमरों की व्यवस्था न होने के कारण बीच निचली कक्षाओं को बंद करना पड़ा था और अब पहली बार इस विद्यालय से कक्षा दस पास करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य पर भी संकट छाया है।
विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन मिलने के बाद केंद्र सरकार ने भवन के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। धनराशि मिलने पर यहां विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी सुबह 11 बजे इसका शिलान्यास करेंगी। विद्यालय प्रबंधन और निर्माण संस्था ने शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed