फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man dies due to car collision on Bisalpur-Pilibhit road

Road Accident: बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 13 दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 24 Feb 2023 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 06:25 PM IST
सार

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह एक अन्य युवक के साथ शादी समारोह में जा रहा था। बरखेड़ा क्षेत्र में बहादुरपुर के निकट हादसा हो गया। 

विज्ञापन
man dies due to car collision on Bisalpur-Pilibhit road
ज्ञानेंद्र गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बहादुरपुर के निकट बृहस्पतिवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक ज्ञानेंद्र गंगवार (30) की मौत हो गई। बाइक पर बैठा बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नवादा निवासी गौरव घायल हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ज्ञानेंद्र नवाबगंज के गांव जिगनिया का रहने वाला था। उसके चाचा भरतदेव ने बताया कि भतीजा ज्ञानेंद्र गंगवार बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गांव के ही रमेश के साले गौरव के साथ बीसलपुर के कनाकोर गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। रात करीब आठ बजे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के निकट बाइक ओमनी कार की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन

मौके पर कार छोड़कर भाग गया चालक 

हादसे में ज्ञानेंद्र की मौके पर मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर बैठा रमेश का साला गौरव घायल हो गया। चालक कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना के बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। चाचा भरतदेव का कहना है कि मौके पर ज्ञानेंद्र मृत अवस्था में पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर हेलमेट पड़ा मिला। यह पता नहीं चल सका है कि बाइक कौन चला रहा था। बताया जा रहा कि रमेश दूसरी बाइक पर था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि कार की टक्कर में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

13 दिन पहले ही हुई थी ज्ञानेंद्र की शादी 

हादसे में मौत के बाद ज्ञानेंद्र के परिजन बदहवास हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन विलाप कर रहे थे। चाचा भरतदेव ने बताया कि नौ फरवरी को ही ज्ञानेंद्र का बिलसंडा क्षेत्र के गांव मुड़िया न्यूरानपुर से विवाह हुआ था।  हादसे में मौत की सूचना ने सबको झकझोर कर रख दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। ज्ञानेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed