{"_id":"69dcaa5aaa524c57030e7177","slug":"man-dies-after-two-bikes-collide-on-kalinagar-madhotanda-road-in-pilibhit-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कलीनगर-माधोटांडा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कलीनगर-माधोटांडा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
Mon, 13 Apr 2026 02:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:09 PM IST
सार
पीलीभीत में कलीनगर-माधोटांडा रोड पर रविवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में कलीनगर-माधोटांडा सड़क पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान कलीनगर निवासी मोहम्मद शाहिद (55) के रूप में हुई है, जबकि हादसे में एक अन्य बाइक सवार भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
यह हादसा नवदिया धनेश गांव के पास हुआ। मोहम्मद शाहिद अपनी ससुराल पूरनपुर जा रहे थे। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे, जहां वह सिलाई का काम करते थे। रविवार शाम करीब आठ बजे वह घर से निकले थे। नवदिया धनेश गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस इस सड़क हादसे की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। घायल हुए दूसरे बाइक सवार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन