Pilibhit: पत्नी ने मारा थप्पड़... पुलिस ने नहीं की सुनवाई, जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा युवक, अस्पताल में मौत
युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की पत्नी उसे दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी देती थी। पत्नी ने उसे कचहरी में थप्पड़ भी मारा था। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी।
विस्तार
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने के नौगवां पकड़िया निवासी युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि एक मामले में पुलिस युवक की फरियाद नहीं सुन रही थी, जिससे वह आहत था। वह जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा था। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया था।
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहनी वाली ओमवती ने बताया कि उनके पुत्र प्रदीप (26) ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव वार नवादा की रहने वाली युवती से करीब डेढ़ माह पूर्व शादी की थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। वह प्रदीप को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने की धमकी देती थी। आरोप है कि पत्नी ने उसे थप्पड़ भी मारा था। प्रदीप ने सुनगढ़ी क्षेत्र की आसाम चौकी पर कई बार मामले की शिकायत की थी।
बरेली बवाल की तस्वीरें: देखते ही देखते भीड़ से निकले उपद्रवी, दुकानें तहस-नहस कर लोगों को पीटने लगे
युवक की मां और बहन ने बताया कि प्रदीप शनिवार सुबह घर से निकला था। वह शिकायत लेकर एसपी अतुल शर्मा के बंगले पर पहुंचा। बताया गया कि युवक जहर खाकर एसपी आवास पहुंचा था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। शाम को उसकी मौत हो गई।