{"_id":"621fc4e8264a51171a20eae0","slug":"mamorandum-againt-a-finance-company-pilibhit-news-bly4771058135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिकर्ताओं ने की निवेशकों का भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिकर्ताओं ने की निवेशकों का भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अभिकर्ता। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं ने बुधवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन देकर फाइनेंस कंपनी से निवेशकों का भुगतान कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त फाइनेंस कंपनी के बीसलपुर और बिलसंडा कार्यालय के माध्यम से 1100 अभिकर्ता काम कर रहे हैं। इन अभिकर्ताओं ने कंपनी के उक्त दोनों कार्यालयों में वर्ष 2008 से अब तक काफी निवेशकों के करीब 70 करोड़ रुपये जमा कराए थे। उक्त कंपनी ने वर्ष 2015 से निवेशकों का भुगतान करना बंद कर दिया है, जिससे निवेशकों में रोष है। निवेशक आए दिन हम अभिकर्ताओं को अपशब्द कहते हैं। पीटने और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं, जिससे हम लोग पूरी तरह से असुरक्षित हैं। ज्ञापन में फाइनेंस कंपनी के नाम का उल्लेख करते हुए उक्त कंपनी के मालिकों से निवेशकों का भुगतान अतिशीघ्र कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में श्याम बहादुर शर्मा, सईद खां, बाबूराम, पूरनलाल, रमेश चंद्र मौर्य, सोनपाल, मोनेंद्र प्रकाश, अकरम शाह, मोहम्मदसलीम, सर्वेश कुमार, शकील हुसैन, श्याम कृष्ण, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सादिक, गौरव सक्सेना, और विजय कुमार आदि अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।