फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   malini awasthi

मालिनी अवस्थी बोलीं- जी नहीं भरा...वन संपदा की मनोरम छटा देखने फिर आएंगी

Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
malini awasthi
गोमती के उद्गम स्थल पर लोकगायिका मालिनी अवस्थी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पर्यटन के लिए चूका बीच में परिवार के साथ आईं लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की कायल हो गईं। बातचीत में उन्होंने कहा कि तमाम टाइगर रिजर्व देखे पर यहां जैसी वनसंपदा कहीं और देखने को नहीं मिली। खूबसूरत और शांत वातावरण के साथ वन्यजीव विचरण का यहां अद्भुत नजारा है। वह बोलीं- बाघ देखने को नहीं मिल सका तो क्या हुआ, लेकिन मन भरा नहीं है पीलीभीत टाइगर रिजर्व फिर आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच की खूबसूरती के बारे में सुना था लेकिन डीएम पुलकित खरे के आमंत्रण पर अपने भाई, पुत्र, पुत्री और दामाद के साथ आकर अब देखा है। उन्होंने चूका बीच की सुंदर हट और शारदा सागर डैम का नजारा देखा। जंगल की सैर कर वन संपदा और वन्यजीवों के दीदार भी किए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का ग्रांस लैंड देखकर अच्छा लगा। जंगल घूमने के दौरान बाघ तो नहीं दिख सका लेकिन अन्य वन्यजीव बारह सिंघा, हिरन, सांभर, चीतल देखने को मिले। दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार शाम लखनऊ चली गईं।
विज्ञापन

गंगा की तरह है गोमती नदी का सम्मान : मालिनी
लोकगायिका और अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की पत्नी मालिनी अवस्थी रविवार को गोमती उद्गम स्थल पर नमन करने पहुंची। प्रसिद्ध दुर्गानाथ मंदिर और गोमती मैया के मंदिर पर पूजन किया। इसके बाद मुख्य झील में दीया प्रवाहित किया। उन्होंने कहां कि गंगा की तरह गोमती नदी का सम्मान है। उद्गम स्थल पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्गम स्थल पर लोकगायिका मालिनी अवस्थी का योगेश्वर सिंह ने स्वागत किया। गोमती के पौराणिक इतिहास को पढ़ने के बाद परिसर में घूमी। वातावरण को निहारा। बाबा दुर्गानाथ मंदिर और गोमती मैया के मंदिर पर पूजा की। दीप प्रवाहित किए। अशोक वाटिका क्षेत्र में पहुंचकर रुद्राक्ष वृक्ष की भी पूजा की। सफाई व्यवस्था, सौंदर्य की खूबसूरती को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed