{"_id":"6738f6465e2210664e034511","slug":"maintain-coordination-between-bar-and-bench-so-that-maximum-work-can-be-done-arun-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125729-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच में तालमेल रखें, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम हो : अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच में तालमेल रखें, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम हो : अरुण
विज्ञापन
बीसलपुर में अधिवक्ताओं को शपथ दिलाते वन मंत्री अरूण कुमार सक्सेना।संवाद
बीसलपुर। तहसील सभागार में हुए प्रगतिशील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि वकील, वादकारियों को सही राय दें। उन्हें न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करें। एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी बार और बेंच में तालमेल रखें, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम हो सके।
यह भी कहा कि वह गाजियाबाद प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और अनुरोध करेंगे कि वह अधिवक्ताओं की बात सुनें। समारोह में भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा, एसडीएम नागेंद्र पांडेय, उप निबंधक विनोद दिवाकर, अवनीश शुक्ला, महेंद्र वर्मा, मनोज कुशवाहा, अमित मिश्रा और सुरेंद्र चौहान आदि वक्ताओं ने विचार रखे।
बाद में एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला, महासचिव भानु प्रताप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष ईशु मिश्रा, संगठन मंत्री अरुण राना, ऑडिटर रविंद्र पाल सागर आदि पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह की अध्यक्षता महेश सक्सेना और संचालन राजा राम माथुर ने किया।