{"_id":"69cd6eb04fee2bc08f04d3fd","slug":"mahila-sakhi-playing-an-important-role-in-depositing-electricity-bills-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-156585-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिजली बिल जमा कराने में अहम भूमिका निभा रहीं महिला सखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिजली बिल जमा कराने में अहम भूमिका निभा रहीं महिला सखी
विज्ञापन
जिले की 231 महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जमा कर रहीं बिजली बिल
पीलीभीत। विद्युत विभाग में बकाया बिल जमा कराने को लेकर प्रयास जारी है। इसके लिए विभागीय टीमों को सक्रिय किया गया है। वहीं, महिला सखी को भी बकायदारों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। यह महिलाएं भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा करने का काम कर रही हैं। लोगों को भी जागरूक कर रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को विद्युत सखी भी बनाया जा रहा है। यह महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का काम भी कर रही हैं। बिल जमा करने के एवज में इन महिलाओं को कमीशन दिया जा रहा है, जो सीधा इनके खाते में पहुंच रहा है। दो हजार रुपये तक इन महिलाओं को 20 रुपये दिया जा रहा है। वहीं, इससे ऊपर के बिल पर एक प्रतिशत कमीशन भी दिया जा रहा है। इससे यह महिलाएं सशक्त हो रही हैं।
विभागीय आंकड़ों की बात की जाए तो जनवरी से अब-तक इन महिलाओं ने करीब चार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल जमा किया है। इसका उन्हें कमीशन दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
प्रीपेड कनेक्शन का रिचार्ज करने की प्रक्रिया पर जोर
विद्युत सखी की महिलाएं अब तक महज उन महिलाओं का बिल का भुगतान कर रही थीं, जिनके बिल उनके घरों पर विभाग की ओर से भेजे जा रहे थे। अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में इन महिलाओं को रिचार्ज करने का भी काम दिया जाएगा। रिचार्ज करने पर भी इन महिलाओं को विभाग की ओर से कमीशन दिया जाएगा।