फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mahangai

होली का रंग फीका कर रही कमरतोड़ महंगाई

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
mahangai
पीलीभीत। महंगाई के कारण इस बार होली का रंग फीका हो रहा है। सिर्फ खाने पीने की चीजें ही नहीं बल्कि रेडीमेड कपड़े और फलों के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हुई, जो त्योहार का बजट बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

होली का बाजार गुलजार है। लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। लेकिन मात्रा कम कर दी है। पीलीभीत शहर की मुख्य बाजार के दुकान राजेश ने बताया कि मैदा, चीनी, घी, रिफाइंड जैसे खाद्य पदार्थों की बिक्री तो हो रही है। लेकिन प्रति ग्राहक खरीदारी काफी कम है। यही हाल कपड़ों के बाजार है। कोरोना के अवसाद से उबरे लोगों में होली का उत्साह तो है। लेकिन महंगाई के चलते उनकी जेबें तंग हैं। कपड़ा बाजार के रईस ने बताया कि दिवाली के मुकाबले इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बड़ा त्योहार है। इसलिए ग्राहक तो पहुंच रहे हैं। लेकिन लोग कंजूसी से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
घरों में उपयोग होने वाले सामान ज्यादा महंगे
होली के मौके पर घरों पर तमाम व्यंजन तैैयार होते हैं। खासतौर से गुझिया, जिसका लोग जमकर लुत्फ उठाते हैं। इस बार महंगाई ने गुझिया की मिठास थोड़ी फीकी कर दी है। इस बार खोवा जहां सौ रुपये तक महंगा हो गया तो वहीं रिफाइंड की कीमतों में भी 25 रुपये तक उछाल आया है। मेवा में ज्यादा कीमतें नहीं बढ़ी हैं, लेकिन फलों की कीमतों में इजाफा हुआ है। सूरजमुखी का तेल और रिफाइंड की कीमतों में उछाल आने का कारण रूस और यूक्रेन जंग को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पिछले दो सप्ताह में कौन की वस्तु कितनी हुई महंगी
वस्तु - पहले - कीमत
खोवा- 180 - 280
पनीर- 280 - 290 से 320 तक
रिफाइंड- 140- 165
फलों में भी तेेजी
केला -24 - 30-40
सेब- 100- 130
पपीता- 15- 25
अंगूर - 45- 55
रेडीमेड कपड़े:- 15 से 20 फीसद तक महंगे हो गए
नोट- कीमत रुपये प्रति किलो में, व प्रति दर्जन
---------------
लोगों की बातचीत
गुझिया बनाने के लिए सामान लिया, खोवा बहुत महंगा हो गया है। फल भी बहुत महंगे हो गए। त्योहार की तैयारी में महंगाई ने बजट बिगाड़ दिया।
- पूजा भटनागर ,गृहणी
00000
रेडीमेड कपड़ों पर काफी दाम बढ़ गए। बाजार की महंगाई देख हमें तो प्लान बदलना पड़ा। खरीदारी कम की है।
-रागिनी अग्रवाल, गृहणी
00000
खोवा और फलों के दामों में बढ़ोत्तरी होने से त्योहारी सीजन का मजा फीका कर दिया। त्योहार मनाना है तो सामान खरीदना ही पड़ा।
-रंजना सक्सेना, गृहणी
0000
इन दिनों बाजार में जो भी खरीदो, महंगा ही मिल रहा है। चाहें खोवा, मेवा हो या फल। शॉपिंग करने निकले थे, बाजार में हर चीज पर महंगाई टूटी पड़ी है।
- रति अग्रवाल, गृहणी
--------------
बिक्रेताओं की बातचीत
खोवा के दाम पिछले दो सप्ताह में तेजी से बढ़े हैं। 180 रुपये में बिकने वाला खोवा आज 280 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
- ओम प्रकाश, खोवा बिक्रेता
0000
रिफाइंड की कीमतों में तेजी आई है। कुछ दिन पहले तक रिफाइंड 140 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा था अब इसकी कीमत 165 रुपये तक पहुंच गई है।
- दीपक कुमार राजन, किराना कारोबारी
0000
रेडीमेड कपड़ों में पिछले दो सप्ताह में 15 से 20 फीसद तक की तेजी आई है। जो टीशर्ट तीन सौ रुपये में मिल रही थी, आज उसकी कीमत साढ़े तीन सौ रुपये तक पहुंच गई।
-जोय मैनी, रेडिमेड कपड़ा बिक्रेता
00000
कुछ फलों को छोड़ दें तो लगभग सभी फलों पर दाम बढ़े हैं। सेब, संतरा, अंगूर ,पपीता के दाम बढ़े हैं। केला पर ही प्रति दर्जन 9-10 रुपये बढ़ेे हैं।
-मुस्तफा, फल बिक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed