फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maha Kumbh Special arrived 23 hours late, Triveni Express departed three hours late

Pilibhit News: 23 घंटे विलंब से पहुंची महाकुंभ स्पेशल, तीन घंटे देरी से रवाना हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस

Fri, 31 Jan 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Special arrived 23 hours late, Triveni Express departed three hours late
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद
पीलीभीत। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को हुए हादसे के बाद परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा है। पहले से कम बसें उपलब्ध होने के बीच बृहस्पतिवार को ट्रेनें लेट होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। टनकपुर से पीलीभीत होकर प्रयागराज जाने वाले त्रिवेणी एक्सप्रेस को रि-शेड्यूल कर करीब तीन घंटे देरी से रवाना किया गया। वहीं कासगंज-झूंसी (प्रयागराज) महाकुंभ स्पेशल अपने निर्धारित समय से करीब 23 घंटा देरी से पीलीभीत पहुंची। त्रिवेणी के एसी और स्लीपर कोच की सभी सीटें फुल रहीं। जनरल डिब्बे में भी श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
विज्ञापन

महाकुंभ की वजह से काठगोदाम से झूंसी और कासगंज से झूंसी दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी होकर संचालित हो रहीं हैं। मौनी अमावस्या स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ और हादसे की वजह से कासगंज-झूंसी ट्रेन काफी लेट हो गई। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 23 घंटा देरी से बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पीलीभीत जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां यात्री कम ही उतरे। ट्रेन के अधिकांश डिब्बे खाली रहे। संभावना जताई जा रही है कि हादसे के बाद लोग अन्य साधनों से अपने घर की ओर रवाना हो गए। वहीं, बृहस्पतिवार को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटा देरी से पीलीभीत से रवाना हुई। यहां से काफी श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री बस व अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। त्रिवेणी एक्सप्रेस के आरक्षित बोगियों में जगह नहीं थी, इसके चलते जनरल डिब्बों में यात्रियों को भीड़ रही।
फोटो: 6
हादसे पर भारी आस्था : परिवार के साथ प्रयागराज रवाना हुए शहर के व्यापारी
शहर के मोहल्ला सुरभि कॉलोनी निवासी राजेश कुमार बिचले त्रिवेणी एक्सप्रेस से परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ रवाना हुए हैं। बताया कि वह 18 लोगों के साथ प्रयागराज जा रहे है। प्रयागराज में हो रही भीड़ को देख हुए उन्होंने एक माह पहले ही ट्रेन में सीट आरक्षित करा ली थी। वह पूरे परिवार के साथ बसंत पंचमी के दिन स्नान करेंगे। कहा कि भगवान सब अच्छा करेंगे।

फोटो: 8,9

डग्गामार वाहन चालकों ने वसूला मनमाना किराया स्थानीय डिपो से बसों का संचालन सही ढंग से न हो पाने के कारण यात्री परेशान होकर प्रमुख चौराहों पर भटकते दिखे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12.35 बजे पूरनपुर मार्ग पर बस न होने से यात्री यहां-वहां भटकते नजर आए। चौराहे पर खड़े ऑटो में चालक ने करीब 12 सवारियां बैठा रखी थी। वहीं, दोपहर करीब एक बजे नौगवां चौराहे पर बस न होने से यात्री परेशान दिखे। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सामने ही इको चालक ने करीब 11 सवारियों को बैठाया और बरेली की ओर चला गया।

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed