फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Made from three churches Messages will of the Lord Jesus

तीन गिरजाघरों से दिया जाएगा प्रभु यीशु का संदेश

Fri, 25 Dec 2015 12:03 AM IST
plibhit
plibhit Updated Fri, 25 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

प्रभु यीशु का जन्मदिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए ईसाई समाज के लोगों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में क्रिसमस पर्व तब और भी खास हो जाता है जब इसमें विभिन्न धर्मों के लोग शामिल होकर इसमें धार्मिक सौहार्द भर देते हैं।

विज्ञापन

मसीह समाज के लोग करीब पखवाड़ा भर पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी थीं। शहर के सेंट एलायसियस चर्च, फुल गास्पल पेंटीकॉस्टल चर्च व क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में कई दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इधर बृहस्पतिवार देर शाम गिरजाघरों में चल रही तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। सभी गिरजाघरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। शुक्रवार सुबह गिरजाघरों से धर्म गुरुओं द्वारा विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


सेंट एलायसियस चर्च में नौ बजे होगी प्रार्थना
शहर में बने सेंट एलायसियस चर्च की स्थापना वर्ष 1981 में फादर जूनियन पिंटो ने की थीं। पर्व को लेकर चर्च को भव्य रूप दिया गया है। यहां शुक्रवार सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना होगी। जिसमें प्रभु ईसामसीह द्वारा दिया गया सुख शांति का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केक काटकर मनाई जाएगी खुशियां
शहर के सिविल लाइन्स नार्थ में स्थित फुल गॉस्पल पेंटीकॉस्टल चर्च की स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी। इस चर्च को भी भव्य रूप दिया गया है। फादर ए प्रभाकर के मुताबिक चर्च में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सुबह दस बजे होगी। केक काटकर खुशियां मनाई गई।

क्राइस्ट मैथोडिस्ट में तैयारियां पूरी
वर्ष 1947 में स्थापित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। फादर जे हरमन के मुताबिक चर्च में शुक्रवार सुबह दस बजे विशेष प्रार्थना होगी। कैरल सिंगिंग के बीच प्रभु यीशु के जन्मदिवस की खुशियां मनाई जाएगी।


ईसाई समाज के लिए महान दिन
क्रिसमस ईसाई समाज के लिए महान दिन है। पर्व को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना होगी और प्रभु ईसा मसीह द्वारा दिए गए संदेश को आवाम तक पहुंचाया जाएगा।
- फादर पॉयस मैनेजिज, सेंट एलायसियस चर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed