Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lucknow team reached the semi-finals after defeating Dhaurahra Khurd.

Pilibhit News: धौरहरा खुर्द को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची लखनऊ की टीम

Mon, 02 Mar 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team reached the semi-finals after defeating Dhaurahra Khurd.
धौरहरा खुर्द के मैदान में खेलते खिलाड़ी। संवाद
फरधान (खीरी)। ग्राम पंचायत धौरहरा खुर्द में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को लीग, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले देर शाम तक खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों ने अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला मैच पचपेड़वा और नरदवलपुरवा के बीच खेला गया, जिसमें नरदवलपुरवा ने लगातार दोनों सेट 21-3 और 10-6 से जीतकर बढ़त बनाई। दूसरा मुकाबला लखनऊ और हैदराबाद की टीमों के बीच हुआ। कड़े संघर्ष में लखनऊ ने 21-19, 22-24 और 21-10 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरा मैच नरदवलपुरवा और करनपुर के बीच खेला गया। मुकाबला तीन सेट तक चला, जिसमें नरदवलपुरवा ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। चौथे मैच में टॉपरपुरवा और पूरनपुर आमने-सामने रहे। पूरनपुर ने लगातार दोनों सेट 21-13 और 21-17 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां और अहम मुकाबला लखनऊ और धौरहरा खुर्द की टीम के बीच हुआ। लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धौरहरा खुर्द को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

टूर्नामेंट में मुख्य निर्णायक की भूमिका अंकित सोलंकी और संजय कुमार ने निभाई। सह-निर्णायक सुरेंद्र शर्मा, स्कोरर बुद्धसेन गौतम और कमेंट्री उमेश मित्रा और योगेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, शैलेंद्र कुमार, प्रधान रामेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, कमलेश कुमार, महेंद्रपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed