फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LT arrived to take off the corona infected from the ambulance without a mask

मॉकड्रिल के नाम पर खानापूरी... पीपीई किट और बिना मास्क के कोरोना संक्रमित को एंबुलेंस से उतारने पहुंचे एलटी

Mon, 22 Aug 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
LT arrived to take off the corona infected from the ambulance without a mask
एलटू अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान बिना मास्क और किट पहने ही एंबूलेंस का गेट खोलता एलटी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिला अस्पताल के एल-टू में मॉकड्रिल को लेकर भले ही दो दिन पूर्व से तैयारियां की जा रहीं हों लेकिन रविवार को जेडी डॉ. तेजपाल के नेतृत्व में हुए मॉकड्रिल में खानापूरी हावी रही। मॉकड्रिल के शुरुआत में ही पीपीई किट और मास्क के बिना ही एलटी, संक्रमित बने व्यक्ति को एंबुलेंस से उतारने पहुंचा। मरीज के बाहर निकलने तक गेट बंद करने के लिए खड़ा रहा। जिम्मेदारों को इसकी भनक भी नहीं लग सकी। हालांकि जानकारी लगने पर आगे सुधार कर लेने की हिदायत देने की बात कही गई।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की तैयारी परखने के लिए शासन ने जनपद स्तर पर मॉकड्रिल के निर्देश जारी किए हैं। जिले में भी धीमी गति से संक्रमित की संख्या बढ़ रही है। जेडी हेल्थ डॉ. तेजपाल को मॉकड्रिल और कोरोना प्रबंधन की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया। दो दिन पूर्व से स्वास्थ्य कर्मी तैयारियों में जुटे थे। रविवार को करीब 01.21 बजे जेडी हेल्थ के नेतृत्व में मॉकड्रिल शुरू हुआ। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद एलटी, बिना मास्क और पीपीई किट के ही संक्रमित मरीज को उतारने के लिए पहुंचा। मॉकड्रिल में जुटे अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि अन्य सदस्य ने व्हीलचेयर पर बैठने के बाद संक्रमित की जरूरी जांच की और एल-टू में ले गए।
विज्ञापन

चार अस्पताल में भी हुआ मॉकड्रिल
जहानाबाद के कोविड एलवन अस्पताल में एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. महविश सिद्दीकी और डीपीएम मोहम्मद नाजिर के नेतृत्व में मॉकड्रिल किया गया। माधोटांडा सीएचसी में एसीएमओ डॉ. केके जौहरी, बिलसंडा में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह, बरखेड़ा एलवन में डीटीओ डॉ. पारुल मित्तल के नेतृत्व में मॉकड्रिल हुुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रबंधन के साथ मॉकड्रिल कर तैयारियों को परखा गया। तय सीमा के अंदर ही स्टॉफ ने मॉकड्रिल को पूरा किया गया। अभी एलटू लेवल का कोई मरीज नहीं है, लेकिन तैयारियां पूरी हैं। संक्रमित को उतारते समय मास्क का प्रयोग न करने पर एलटी को हिदायत दे दी गई है। - डॉ तेजपाल, जेडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed