Pilibhit News: रात में शादीशुदा प्रेमिका संग कमरे में था प्रेमी, तभी आ गया पति तो कपड़े छोड़कर भागा
गजरौला क्षेत्र का रहने वाला युवक बुधवार रात शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया। इसी बीच प्रेमिका का पति कमरे में आ गया तो उसे देख प्रेमी के होश उड़ गए। वह अपने कपड़े छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ।
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक बुधवार रात शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया। आहट होने पर प्रेमिका का पति जाग गया। उसके आने पर प्रेमी कमरे में कपड़े छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के कपड़े कब्जे में ले लिए हैं। आरोपी के बारे में पता लगा रही हैं।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव निवासी युवक बुधवार की रात लगभग 12 बजे बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचा। उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। प्रेमिका ने दरवाजा खोलकर प्रेमी को घर में बुला लिया। इस बीच मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोया प्रेमिका का पति लघुशंका करने के लिए उठा।
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी
पत्नी को बिस्तर पर न देखकर वह नीचे आया। कमरे में देखा तो दंग रह गया। उसकी पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। प्रेमिका के पति को देखकर प्रेमी के भी होश उड़ गए। वह कपड़े छोड़कर अर्धनग्न हालत में भाग खड़ा हुआ। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पति ने पत्नी को काफी बुरा-भला कहा। प्रेमी की पैंट की जेब में मिले कागजात से ही उसकी पहचान हुई।
पुलिस को नहीं दी तहरीर
बृहस्पतिवार को लोगों के पूछने पर गृह स्वामी ने बताया कि युवक ने घर में घुसकर चोरी की कोशिश की। इधर, मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और युवक द्वारा छोड़ा गया सामान कब्जे में ले लिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि युवक को बुलाया जाएगा। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।