{"_id":"57b4a1f64f1c1ba2506ebb69","slug":"love-on-brother-s-wrist-today-bind","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंधेगा भाई की कलाई पर प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंधेगा भाई की कलाई पर प्यार
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टोन, नग और मोती वाली फैंसी राखियां बनीं बहनों की खास पसंद
रक्षाबंधन से एक दिन पहले जमकर हुई खरीदारी, बाजार में रही रौनक
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाने वाला रक्षाबंधन गुरुवार को मनाया जाएगा। भाइयों का तिलक कर बहनें कलाई पर प्यार की डोर बांधेंगी। बुधवार को बाजार में पर्व की खासी रौनक दिखाई दी। राखियों की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ी। किसी ने नग, स्टोन तो किसी ने भाइयों के लिए मोती वाली राखियां पसंद कीं।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले बुधवार को पर्व की रौनक बाजारों में देखने को मिली। मेन मार्केट में जगह-जगह लगीं राखी की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारी होती रही। दोपहर में गर्मी बढ़ने पर चहलपहल कुछ कम हुई लेकिन साम को फिर भीड़ बढ़ गई। छोटे बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा नग, मोती और स्टोन वाली राखियों की बिक्री भी काफी रही। धागे वाली राखियां बुजुर्गों की पहली पसंद बनी। रात तक दुकानों में रक्षाबंधन की धूम रही।
पांच से डेढ़ सौ रुपये तक की राखी
बाजार में पिछले साल की अपेक्षा राखी के रेट और बिक्री में अधिक अंतर नहीं रहा। पांच रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक की राखी बाजार में उपलब्ध रहीं। हर तबके की बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं।
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों पर भी रही भीड़
राखियों के अलावा बुधवार को गिफ्ट और मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। देर रात तक दुकानों पर बिक्री होती रही। भाई अपनी बहनों के लिए उनके पसंदीदा गिफ्ट आइटम की खरीदारी करने में जुटे रहे। उधर मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही।