प्यार का दुखद अंत: परिवार वालों ने लगाया पहरा तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बैगर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार की बंदिशों से आहत होकर दोनों ने जान दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में घरवालों की नाराजगी और मिलने पर रोक लगाए जाने से आहत प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार शाम अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की रात में ही मौत हो गई। युवती ने शुक्रवार को बरेली के एक अस्पताल में दम तोड़ा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही दोनों के शवों के अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र की है। ग्राम पंचायत घुंघचाई के एक गांव की युवती का दूसरी ग्राम पंचायत गुलड़िया भूपसिंह के एक गांव के युवक से कई महीनों से प्रेम प्रसंग था। एक बिरादरी के होने के चलते दोनों का एक दूसरे के घरों पर आना-जाना था। जानकारी पर दोनों के परिजनों ने कई बर पाबंदी लगाई लेकिन वे मिलते रहे।
बरेली में युवती ने तोड़ा दम
बृहस्पतिवार रात को दोनों ने अपने-अपने घरों में जहर खा लिया। हालत खराब होने पर दोनों को अलग-अलग निजी चिकित्सकों के पास ले जाया गया। रात में ही युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में उसके परिजन बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। वहां शुक्रवार को युवती की भी मौत हो गई।
युवक-युवती का परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। घुंघचाई एसओ कपिल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने मोबाइल पर इसकी जानकारी दी, मगर युवक या युवती के परिजनों की ओर से कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी।