फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loot worth 2.5 lac at PWD colony

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में ढाई लाख की चोरी

Fri, 04 Aug 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 04 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Loot worth 2.5 lac at PWD colony
Loot

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में जेई के बंद मकान को चोरों ने निशाने पर लिया। मेनगेट समेत चार जगहों पर लगे ताले तोड़कर चोर ढाई लाख का सामान समेट ले गए। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खास बात रही कि एक तरफ चोर सामान खंगालते रहे और दूसरी तरफ बराबर में बने गेस्ट हाउस मे जिले के प्रभारी मंत्री ठहरे हुए थे। जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे।  ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में निवासी जेई रविंद्र पाल सिंह का कुछ दिन पहले बरेली जनपद स्थानांतरण हो गया है। उनका परिवार पहले ही बरेली शिफ्ट हो गया। वह घरेलू सामान लेकर बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे मकान को ताला लगाकर बरेली चले गए। इसके बाद चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद दो कमरों व एक अलमारी का ताला तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 80 हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल समेत ढाई लाख का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह तड़के कॉलोनी के लोगों ने मकान का गेट खुला और सामान बिखरा देख पीड़ित को जानकारी दी। चोरी का पता लगने पर पीड़ित तत्काल पीलीभीत पहुंचा और सामान चेक किया। नकदी और जेवरात गायब होने पर सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। हालांकि फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को मौके पर नहीं बुलाया गया। संदिग्धों को लेकर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस जल्द खुलासे का आश्वासन देकर लौट गई। वारदात के बाद से कॉलोनी के लोगों में चोरों की दहशत बढ़ गई है। उनका कहना है कि पांच साल पहले भी एक मकान के ताले तोड़े गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed