{"_id":"5f416f958ebc3e3cda7344c5","slug":"loot-pilibhit-news-bly417147080","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखारी बनकर आए युवक ने दो युवतियों को सुंघाया नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखारी बनकर आए युवक ने दो युवतियों को सुंघाया नशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। भीख मांगने आए युवक ने दो युवतियों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने भिखारी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और थाने ले गए।
थाना क्षेत्र के रम्पुरा मिश्र निवासी राहुल और गंगाचरन के घर पर शनिवार शाम करीब पांच बजे 35 वर्षीय युवक भीख मांगने के लिए आया। राहुल की बहन कविता और गंगाचरन की बेटी पूजा ने दरवाजे पर आकर उसे खाने का सामान दे दिया। इस दौरान भीख मांगने वाले युवक ने दोनों युवतियों के सिर पर हाथ रखते हुए उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे दोनों बेहोश हो गईं। दोनों के एक साथ बेहोश होने पर पता चला कि जो युवक भीख मांगने के लिए घर आया था, उसी ने यह सब किया है। शोर मचा तो ग्रामीणों ने युवक को गांव से कुछ दूरी पर भीख मांगते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों ने भिखारी की जमकर पिटाई की, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में भिखारी ने खुद की पहचान जहानाबाद के ही रफतनगर गांव निवासी आरिफ के रुप में बताई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक आए दिन आसपास के गांवों में भीख मांगता है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि भिखारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।