फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break

नाले में उतरकर सफाई की हकीकत क्या दिखाई, सभासद की आफत आई

Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
lockdown break
बीसलपुर। नाले में उतरकर सफाई की हकीकत दिखाने के बाद वार्ड नंबर 22 के सभासद रफी अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा सभासद के करीबियों के मकानों के स्लैब तोड़ दिए गए। अब वायरल हुए वीडियो केे आधार पर सभासद समेत छह लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से कस्बे में नाला सफाई का काम कराया जा रहा है। वार्ड नंबर 22 के सभासद रफी अहमद ने बताया था कि नाला सफाई का 22 लाख में ठेका दिया, मगर सफाई के नाम पर केवल खानापूरी हो रही है। सभासद ने खुद नाले में उतरकर सफाई की हकीकत ईओ समेत अन्य अधिकारियों को बताई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल साइट्स पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो गया था। इसमें सभासद नाले में उतरकर सफाई व्यवस्था पर अपनी नाराजगी बयां करते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

इस घटना के अगले दिन नगरपालिका की टीम ने नालों पर पड़े कुछ स्लैब जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिए। इस पर सभासद ने विधायक रामसरन वर्मा और नगरपालिका चेयरमैन से शिकायत की थी। सभासद ने उनसे कहा था कि उन्हें नीचा दिखाने के लिए उनके करीबियों के स्लैब तोड़े गए हैं, जबकि अन्य के स्लैब नहीं छुए गए। उधर, नगरपालिका के संबंधित कर्मचारियों का कहना था कि जरूरत के हिसाब से बाधा बन रहे स्लैब ही तोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरा मामला अभी शांत नहीं हो पाया था कि अब सभासद पर लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सभासद का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें सभी एक दूसरे से सटकर खड़े हुए हैं। मास्क का प्रयोग भी नहीं किया गया है। लॉकडाउन उल्लंघन पाए जाने के बाद सभासद पर निषेधाज्ञा उल्लंघन की धारा 188 और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें सभासद रफी अहमद उर्फ मुन्ना, पाली ठेकेदार, अकरम, मैकू बख्श, नसरुदीन, मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी रेहान रजा को नामजद और बाकी अज्ञात को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed