फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break in Pilibhit

थूकने और लॉकडाउन का पालन न करने पर समझाया तो युवक को पीटा

Sat, 25 Apr 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
lockdown break in Pilibhit
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी के बावजूद एक व्यक्ति द्वारा थूकने का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। तीन दिन बाद युवक ने उसी हमलावर और उसके साथियों से लॉकडाउन पालन करने को कहा तो फिर हमला कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी इम्तियाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उसका भतीजा जीशान घर के पीछे मैदान में एकांत में बैठा था। इसी बीच मोहल्ले का निवासी भूरा पुत्र अनीस अहमद आया और उसने बेवजह जीशान के ऊपर थूक दिया। चूंकि कोराना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस पर जीशान ने तुरंत ही थूकने का विरोध किया तो भूरा ने जीशान की पिटाई कर दी। जीशान किसी तरह बचकर घर आया और परिवार वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार वाले इकट्ठे होकर भूरा के घर शिकायत करने गए। आसपास के लोग भी जमा हो गए। मामला रफा-दफा करा दिया गया। बृहस्पतिवार शाम भूरा, यूनुस उर्फ जुम्मा, साबिर उर्फ नन्हा, अनीस पीड़ित के घर के बाहर खड़े थे। पीड़ित ने लॉकडाउन को लेकर उनसे घर जाने को कहा। इस पर सभी घर में घुस आए और पिटाई कर दी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर निषेधाज्ञा और नियमों का उल्लंघन करने व जाने से मारने की धमकी की धाराओं के अलावा महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed