फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown 4.0

लॉकडाउन 4.0 पर बोले लोगः कोरोना को हराने को यह जरूरी, जान है तो जहान है

Sun, 17 May 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4.0
पीलीभीत। कोरोना के खिलाफ जंग में अब 14 दिन का और संयम रखना होगा। अब देशव्यापी लॉकडाउन की मियाद 31 मई तक बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन- चार की घोषणा होने के बाद लोग मायूस तो हुए, मगर महामारी की भयावहता को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन भी किया। सबने एक स्वर में कहा कि कोरोना से जंग लड़ने के लिए वह संयम रखने को तैयार हैं।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए पहला लॉकडाउन 23 मार्च को लागू किया गया था। यह पूरे 21 दिनों तक चला। मगर, लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ते गए तो पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को फिर से 19 दिनों का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी। यह लॉकडाउन तीन मई को समाप्त हुआ। इसके बाद सरकार ने 17 मई तक एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। हालांकि इसमें कुछ शर्तों पर दुकानें खुलने का समय और दिन निर्धारित किए गए। लॉकडाउन-4 की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों ही इशारा कर चुके थे। इससे लोग यह मानकर चल रहे थे कि अभी लॉकडाउन बढ़ेगा। रविवार को लॉकडाउन-4 की अवधि 31 मई तक बढ़ने के बाद आम लोगों का कहना है कि वह बढ़ते लॉकडाउन से निपटने के लिए भी तैयार हैं क्योंकि इसके अलावा कोरोना से निपटने का दूसरा रास्ता नहीं है। अमर उजाला ने आम लोगों, समाजसेवियों और व्यापारियों से लॉकडाउन बढ़ने पर बात की तो उन्होंने कुछ और रियायतें मिलने की उम्मीद जताकर इसका समर्थन किया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ना ही ठीक है। इसमें कुछ रियायतें मिलने की उम्मीद है। लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता दिखानी होगी। - अवनेश कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते मरीजों की संख्या देखते हुए लॉकडाउन का बढ़ना पहले ही तय था। ये हमारी ही जान की हिफाजत के लिए है। इसलिए सभी को इसका पालन करना चाहिए। - रवि शर्मा
लॉकडाउन को लेकर हम सबको जिम्मेदारी से काम लेना होगा। इसमें मिलने वाली छूट में नियम से चलें, ताकि जल्द बीमारी से निजात मिल सके। दिक्कतें तो हैं, मगर जान और देश से बढ़कर नहीं। - शीतल वर्मा

कोरोना को हराने के लिए लॉकडॉउन जरूरी है। शासन-प्रशासन आम लोगों की जरूरतें मुहैया कराने पर ध्यान दें और जनता इसका पालन करने में, तभी जल्द जिंदगी पहले की तरह पटरी पर दौड़ती दिखेगी। - शकुंतला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed