{"_id":"5919b3614f1c1b3a24f22920","slug":"list-of-24-bogus-democracy-fighters-handed-over-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 फर्जी लोकतंत्र सेनानियों की सूची डीएम को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 फर्जी लोकतंत्र सेनानियों की सूची डीएम को सौंपी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें 24 फर्जी लोकतंत्र सेनानियों की सूची सौंपी। प्रतिनिधि मंडल ने इस प्रकरण की लंबे समय से चल रही जांच को शीघ्र निस्तारित करने की मांग की। भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले बुजुर्ग नेता वीर सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिले लोकतंत्र सेनानियों के प्रतिनिधि ने कहा पूरे जिले में विभिन्न अपराधों में जिले के अपराधियों को इमरजेंसी में डीआईआर/मीसा के तहत जेल भेजा गया था। ऐसे दो दर्जन लोग फर्जी लोकतंत्र सेनानी बनकर सरकार से हर माह 15-15 हजार रुपये की पेंशन पा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि इन लोगों की शिकायतें भी प्रशासन से की गई किंतु कई गुजर जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है क्योंकि प्रशासन के कुछ लोगों को गलत फहमी है कि जिन लोगों पर डीआईआर/मीसा इमरजेंसी में लगी है वह सभी लोकतंत्र सेनानी हैं जबकि यह सच नहीं है। उप्र लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम 2016 क अनुसार केवल वहीं लोकतंत्र सेनानी मानें जाएंगे जो केवल आपातकाल का विरोध करने के कारण इमरजेंसी में राजनीतिक कारणों से जेल गए हों, आपराधिक कारणों से नहीं। इसी गलत फहमी के चलते प्रशासन ने बीसलपुर क्षेत्र के कई प्रमुख अपराधियों को लोकतंत्र सेनानी पेंशन देने की चूक की है। ज्ञापन में कहा गया कि इमरजेंसी में कौन राजनीतिक कारणों से जेल गया और कौन आपराधिक कारणों से यह केवल दे तरीकों से ही पता चल सकता है। एक तो एलआईयू के रिकार्डों से दूसरा डीआईआर की इमरजेंसी में दर्ज हुई एफआईआर की भाषा देखकर। प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले में चल रही जांच को शीघ्र निस्तारित कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अशोक शम्सा, महामंत्री तौसीफ अहमद, करुणा शंकर शुक्ला, डीडी गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विश्वामित्र टंडन, डॉ. सुधीर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, सर्वजीत सिंह, सरयू प्रसाद रस्तोगी मौजूद थे।
विज्ञापन