{"_id":"6a038f27bf3b7a7c0909693c","slug":"liquor-shops-to-be-removed-from-bundibhud-efforts-intensified-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159318-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बूंदीभूड़ से हटेंगी शराब की दुकानें, प्रयास हुए तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बूंदीभूड़ से हटेंगी शराब की दुकानें, प्रयास हुए तेज
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल सीमा से सटे बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकानों को लेकर भड़के विवाद के बाद अब प्रशासन समाधान की दिशा में सक्रिय हो गया है। महिलाओं के लगातार विरोध और बवाल के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने गांव से शराब की दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत नई जगह तलाशने के लिए आबकारी विभाग, राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से आसपास के क्षेत्रों में सर्वे कर रहे हैं।
माधोटांडा क्षेत्र के बूंदीभूड़ गांव में पिछले माह देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों का आवंटन किया गया था। शुरुआत से ही ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। गांव की महिलाओं ने शराब की दुकानों को सामाजिक माहौल और परिवारों के लिए नुकसानदायक बताते हुए कई बार तहसील और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे। इसके बावजूद दुकानें खोले जाने पर चार दिन पूर्व स्थिति अचानक बिगड़ गई थी। दुकान खुलने की सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध में उतर आई थीं। मौके पर पहुंची तहसील, आबकारी और पुलिस टीम से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई।
दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, इसमें महिलाएं समेत कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद मामला सुर्खियों में आया और महिलाएं विरोध में मुखर रहीं। बढ़ते विवाद और जनाक्रोश को देखते हुए रविवार को विधायक बाबूराम पासवान, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव गांव पहुंचे थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएम ने आबकारी विभाग को बूंदीभूड़ गांव से शराब की दुकानों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
संभावित स्थानों का जायजा लिया
सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ ने विभागीय टीम के साथ बूंदीभूड़ और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान तहसील प्रशासन और क्षेत्रीय पुलिस टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने संभावित स्थानों का जायजा लेकर वहां की परिस्थितियों का आकलन किया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बूंदीभूड़ गांव से शराब की दुकानों को शिफ्ट करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। उपयुक्त स्थान चिह्नित होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एसडीएम को दिया मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (अराजनैतिक) की ओर से कलीनगर तहसील के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकान के विरोध के दौरान हुए बवाल को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम (न्यायिक) हेमंत चौधरी को दिया। ज्ञापन में प्रशासनिक अफसरों की मिलीभगत से घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी अफसरों को शीघ्र हटाकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, बालकराम, वीरम सिंह, सुरेंद्र पाल आदि शामिल रहे। संवाद