फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   License will be canceled

हर्ष फायरिंग करने पर व्यापारी पिता-पुत्र के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने को भेजी रिपोर्ट

Mon, 17 Aug 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
License will be canceled
पीलीभीत। होटल में बरात के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले व्यापारी पिता-पुत्र और पुलिस पर हमला करने के आरोप में बीते दिनों पकड़े गए सट्टेबाज समेत तीनों के शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाली पुलिस ने तीनों के लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी है।
विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा के पास स्थित एक होटल में 26 फरवरी की रात बरात का कार्यक्रम था। इसमें शामिल हुए बुलेट बाइक एजेंसी के मालिक शुभम शंखधार और उसके पिता राकेश शंखधार के लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सुनगढ़ी थाने में इसकी एफआईआर पिता-पुत्र पर दर्ज की गई थी। दोनों के नाम शस्त्र लाइसेंस हैं। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने बीते माह सट्टे की सूचना पर मोहल्ला आसफजान के एक मकान में दबिश देकर चार सट्टेबाजों को पकड़ा था। उन पर आरोप था कि पुलिस के पहुंचने पर सट्टेबाजों ने चाकू से हमला भी किया था। एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे गए चार सटोरियों में से एक मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी अमित मिश्रा उर्फ हिमांशु के नाम भी लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस ने अब इन दोनों मामलों में कार्रवाई को गति दी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया तीनों के नाम पिस्टल के लाइसेंस हैं। तीनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करने की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed