{"_id":"b086b60d28ace97e11d60a174e2ee1ad","slug":"leopard-monitoring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मानीटरिंग को लगाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की मानीटरिंग को लगाई टीम
पीलीभीत।
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माला कॉलोनी में तेंदुए के बार-बार पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से लगातार तेंदुए के पहुंचने की सूचना पर वन विभाग ने उसकी
निगरानी के लिए दो वनकर्मियों की तैनात कर दिया है।
टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटी माला कॉलोनी में शनिवार को अनिल पोद्दार के घर में तेंदुआ घुस गया था। उसके पकड़े जाने के दूसरे और तीसरे दिन कॉलोनी में एक और तेंदुए की दस्तक हो गई। सोमवार को कॉलोनी में दिखे तेंदुए के साथ दो बच्चे भी देखे गए थे। इसकी जानकारी पर माला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह कॉलोनी पहुंचे थे। उन्होंने गांववालों से इसकी जानकारी ली थी।
कॉलोनी में बार-बार तेंदुए देखे जाने की पुष्टि होने से डीएफओ के निर्देश पर वनक्षेत्राधिकारी ने दो वनकर्मियों को तैनात किया है। एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि दो कर्मचारी कॉलोनी में रहकर तेंदुए की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि मंगलवार रात तेंदुए की दस्तक नहीं मालूम हुई। फिर भी रात को विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। उधर गांव में तेंदुए के कारण लोग दहशत में हैं। वे लोग शाम को जल्द ही अपने घरों में पहुंच जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग रात को स्वयं जागकर निगरानी भी
कर रहे हैं।