फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard enters home and attacks woman villagers panicked in Pilibhit

Pilibhit News: तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला, चेहरे पर हुआ गहरा घाव; ग्रामीणों में फैली दहशत

Sat, 29 Nov 2025 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 06:51 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के गांव तेरह सौ भक्तनिया में शनिवार को सुबह एक तेंदुए ने दहशत फैल दी। उसने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद परिजन व आसपास के लोग आ गए। तेंदुए को खदेड़ कर बमुश्किल महिला को बचाया। 

विज्ञापन
Leopard enters home and attacks woman villagers panicked in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव तेरह सौ भक्तनिया में शनिवार सुबह तेंदुआ ने हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला के चेहरे पर गहरा घाव हुआ है। घायल अवस्था में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर हमला किया। वहीं वन विभाग का दावा है कि खेत में महिला पर हमला हुआ है। फिलहाल विभाग की ओर से टीम लगाकर निगरानी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी द्वारिका प्रसाद की पत्नी जामवती शनिवार सुबह घरेलू काम निपटा रही थीं। परिजनों ने बताया कि इसी समय एक तेंदुआ घर में घुस आया और जामवती पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार मचने पर तेंदुआ खेतों में भाग गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हमले से जामवती के चेहरे पर गहरा घाव हो गया। खून अधिक बहता देख परिजन उसे न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन


डीएफओ बोले- खेत में हुई घटना 
सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। विभागीय टीम ने अस्पताल पहुचंकर उसका हालचाल जाना और घटना से संबंधित जानकारी भी जुटाई है। जांच में पता चला है कि महिला शौच के लिए खेत में गई थी। उसी वक्त यह घटना हुई है। तेंदुए की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी फिर बढ़ गई है। इससे कृषि कार्य प्रभावित हैं। गन्ने के खेत में वन्यजीव शरण ले रहे हैं। इस समय गन्ने की छिलाई और कटाई का कार्य भी तेज है। ऐसे में विभाग को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तेंदुए को खदेड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed