फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard eats stray dog ??near the house

तेंदुए ने घर के निकट आवारा कुत्ते को बनाया निवाला

Sun, 12 Jun 2022 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard eats stray dog ??near the house
कलीनगर। जंगल से बाहर बाघ और तेंदुए की सक्रियता लगातार जारी है। शुक्रवार रात जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने महाराजपुर गांव की सीमा में पहुंचकर ग्रामीण प्रेम सरकार के घर के निकट आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में बराही रेंज के नौजल्हा का जंगल पड़ता है। जंगल में तेंदुओं की संख्या अधिक है। यही वजह है कि पूर्व से ही तेंदुए जंगल से बाहर निकलकर मवेशियों को निवाला बनाते रहे हैं। शुक्रवार रात नौजल्हा जंगल से बाहर निकलकर तेंदुआ महाराजपुर गांव की सीमा में स्थित ग्रामीण प्रेम सरकार के घर के निकट पहुंच गया और आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। प्रेम सरकार ने बताया कि आहट पर परिजन जागे और शोर शराबा करने लगे, इस पर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। डिप्टी रेंजर सगीर अहमद ने बताया कि सूचना के बाद मौका मुआयना किया गया। तेंदुए की निगरानी के लिए टीम को सक्रिय किया गया है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed