{"_id":"5e1f5ffd8ebc3e4afa1d1d75","slug":"lend-pilibhit-news-bly39214142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरिकिया बरगदिया में 77 एकड़ कृषि जमीन के पट्टों की गड़बड़ी में नपना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरिकिया बरगदिया में 77 एकड़ कृषि जमीन के पट्टों की गड़बड़ी में नपना तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव खिरकिया बरगदिया में 77 एकड़ भूमि के हुए पट्टों में कई अपात्रों और ऐसे लोगों को कृषि भूमि का पट्टा कर दिया गया। जो ग्राम पंचायत के निवासी ही नहीं है। नाबालिंग के नाम भी पट्टे कर दिए गए। जांच के बाद पट्टा करने वाले लेखपाल पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही डीएम को भेजी जाएगी।
गांव खिरकिया बरगदिया में वर्ष 2019 में 77 एकड़ भूमि पर 57 लोगों को पट्टे किए गए थे। गांव के कुछ लोगों ने कई अपात्रों को कृषि भूमि के पट्टे होने का आरोप लगाया। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि मामले को लेकर डीएम ने पट्टों की जांच के निर्देश दिए थे। मंगलवार को गांव पहुंचकर 57 पट्टेदारों के पट्टों की जांच करवाई गई। एसडीएम के अनुसार ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों को ही पट्टे होने चाहिए थे, लेकिन लेखपाल ने ग्राम पंचायत के बाहर दूसरी ग्राम पंचायतों नहरोसा, जमाला, ढक्का तीन ग्राम पंचायत के लोगों के अलावा कई नाबालिंगों के नाम से भी कृ िभूमि के पट्टे कर दिए गए। किए गए 77 पट्टों में अधिकांश पट्टे गलत ढंग से किए गए। उस समय तैनात रहे लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सहित पूरे मामले की रिपोर्ट शीघ्र ही डीएम को भेजी जाएगी।
77 एकड़ जमीन के पट्ट े अपात्रों को किए गए हैं। जांच पूरी हो चुकी है। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी निकलकर सामने आई है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। चंद्रभानु सिंह, एसडीएम