{"_id":"578924cd4f1c1b191913d582","slug":"leave-the-car-went-over-the-keeper-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को छोड़ गाड़ी लेकर निकल गया सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा को छोड़ गाड़ी लेकर निकल गया सिपाही
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनल चेकिंग के दौरान पुलिस मुस्तैदी की हकीकत जानने निकले सीओ जहानाबाद को शहर की सुरक्षा में खामियां मिली। वहीं कोतवाली पुलिस के गाड़ी चालक की ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आई। जिस पर सीओ ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी है।
गुरुवार रात को सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी जोनल चेकिंग की कमान संभाल रहे थे। इस दौरान वह देर रात में राउंड लेकर सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी चेक करने निकले। देहात के क्षेत्रों से होकर शहर में घुसे। इसके बाद कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस के पवन मोबाइल, पिकेट ड्यूटी पर भेजे गए सिपाहियों से उनकी लोकेशन पूछी। इसके बाद हकीकत जानने के लिए क्षेत्र में निकल गए। जिसमें खामियां सामने आई। पिकेट बताए गए प्वाइंट पर न होकर दूसरे स्थान पर मिली। इस बीच पुलिस पैदल आती दिखाई दी। सीओ ने गाड़ी के बारे में पूछा तो पता लगा कि चालक गाड़ी लेकर कहीं निकल गया है। काफी देर बुलाने के बाद भी न आने का पता लगते ही सीओ ने नाराजगी जताई। जिसके बाद चालक चंद मिनट में ही आ गया। सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी ने बताया कि कोतवाली पुलिस के गाड़ी चालक की लापरवाही पर सख्ती की जाएगी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेज दी गई है। अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।