फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers stage protest in Puranpur Pilibhit

Pilibhit News: पूरनपुर में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम-तहसीलदार, पेशकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 04:39 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में वकीलों ने अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने एसडीएम-तहसीलदार, पेशकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शनिवार को प्रदर्शन कर उनका तबादला करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Lawyers stage protest in Puranpur Pilibhit
वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार और उनके पेशकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने दोनों अफसरों और उनके पेशकारों का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही सोमवार से हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर एसडीएम, तहसीलदार और दोनों अफसरों के पेशकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के आरोप लगाए 
अधिवक्ताओं का कहना है कि धारा 80 की फाइलें लेखपाल और दलालों के माध्यम से ही हो रही हैं। सभी मामलों में 1349 फसली की नकलें मांगी जाती हैं जबकि कई गांवों में चकबंदी हो चुकी है। इससे 1349 फसली की नकलें मांगने का औचित्य नहीं है। पट्टेदार को पांच साल बाद भी भूमिधरी का अधिकार नहीं मिल रहा है। विवादित मुकदमों में बगैर सुविधा शुल्क वसूली के काम नहीं किया जा रहा। इससे पहले कई बार भ्रष्टाचार की जानकारी अफसरों को दी गई। डीएम को भी लिखित शिकायत की गई, मगर सुधार नहीं हुआ। भ्रष्टाचार के चलते एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय में बगैर सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा है। वादकारी चक्कर काटने को मजबूर हैं। एसडीएम, तहसीलदार और दोनों अफसरों के पेशकारों का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि सोमवार को वकील हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही वकीलों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के महामंत्री सुशील सक्सेना, संजय पांडेय, उमाशंकर सक्सेना, दामोदर यादव, मोहम्मद असद खां, ओमप्रकाश यादव, युनुस खां आदि वकील शामिल रहे। उधर, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed