फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers on strike against Munsif Court

मुंसिफ कोर्ट के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

Thu, 23 Dec 2021 06:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike against Munsif Court
जिला मुख्यालय में चल रही अधिवक्ताओं की बैठक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पूरनपुर में मुंसिफ अदालत की स्थापना के विरोध में वे 23 दिसंबर को भी कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। अदालती कामकाज ठप रहेगा। बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल रखी। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम राठौर और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक नगाइच की मौजूदगी में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि पूरनपुर तहसील में मुंसिफ अदालत की स्थापना होने से वादकारियों के हितों पर कुठाराघात होगा। उन्हें बेहतर न्याय नहीं मिल सकेगा। यह भी कहा गया कि मामलों की अपील और रिवीजन जिला मुख्यालय पर ही होंगे। इस कारण वादकारियों को दोगुना खर्चा करना पड़ेगा। बैठक में तय किया गया कि पूरनपुर में मुंसिफ अदालत बनाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को भी मुख्यालय के सभी अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे । अदालती कामकाज नहीं करेंगे। अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल रखी। अदालती कामकाज ठप रहा। बैठक के बाद संयुक्त बार एसोसिएशन के सचिव कुलदीप अवस्थी, सेंट्रल बार एसोसिएशन के सचिव विकास शर्मा और सिविल बार एसोसिएशन के सचिव मोहन स्वरूप गंगवार ने बताया कि हड़ताल पर रहने की सूचना न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। गुरुवार को उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
पूरनपुर में वकीलों ने मुंसिफ कोर्ट की मांग को लेकर जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर की वकील नगर मेें मुंसिफ कोर्ट की मांग लंबे समय से कर रहे है। जिला मुख्यालय के वकील इसके विरोध में आंदोलन की तैयारी में है। बुधवार को पूरनपुर में वकीलों ने मुंसिफ कोर्ट की मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और जिला एवं सत्र न्यायाधीस को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पूरनपुर तहसील सबसे बड़ी है। विकेंद्रीयकरण नीति के तहत मुंसिफ कोर्ट की स्थापना हो रही है। पूरनपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। मुंसिफ और सिविल जज के स्तर के सर्वाधिक वाद लंबित है। डीएम ने नगर में मानक के अनुरूप ही वैकल्पिक न्यायालय की स्थापना को भवन और स्थाई निर्माण को मानक के अनुरूप जमीन दिलवाने का आश्वासन दिया है। डीएम के सहयोग से भवन खाली कराया गया। जमीन का चिन्हीकरण कराया गया। ज्ञापन में वादकारियों के हित को दृष्टिगत रखने हुए तहसील मुख्यालय आकर वैकल्पिक व्यवस्था को दिए गए भवन और जमीन का स्थलीय निरीक्षक और ग्रामीण न्यायालय की प्रगति के निरीक्षण की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed