{"_id":"50fc522f52744fc445f713d5d89d7125","slug":"lawyer-in-allahabad-killing-rage-shouting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में वकील की हत्या पर रोष, नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में वकील की हत्या पर रोष, नारेबाजी
पीलीभीत।
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में दिनदहाड़े पुलिसकर्मी द्वारा वकील की हत्या की खबर से मुख्यालय के अधिवक्ताओं में आक्रोष फैल गया। दोपहर बाद वकीलों ने कचहरी में प्रदर्शन कर हड़ताल शुरू कर दी। गुरुवार को भी कलमबंद हड़ताल रहेगी।
बुधवार को दोपहर बाद खबर पता चली की इलाहाबाद में पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता को मौत के घाट उतार दिया है। इससे वकीलों में रोष फैल गया। संयुक्त बार अध्यक्ष अवधेश मिश्रा एवं सेंट्रल बार अध्यक्ष अमित मिश्रा के साथ वकीलों ने कचहरी में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल गुरुवार को भी रहेगी।
देर शाम अमित मिश्रा की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि वकालत के दौरान कचहरी में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या होने से कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का पता चलता है। सरकार वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
बैठक में बीडी पांडेय, वीपी सिंह राना, प्रभात शंखधर, राजकमल रस्तोगी, आलोक नगायच, लालमन वर्मा, धीरेंद्र मिश्र, एमएम मलिक, सुनील मिश्र, राजीव अवस्थी, यूसुफ अली, अशोक शर्मा, बाबूराम शर्मा, उपेंद्र वाजपेई, मुन्नालाल वर्मा, सरोज वाजपेई, अशोक वाजपेई, विकास शुक्ला मौजूद रहे।
वकीलों का होली मिलन समारोह स्थगित
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि एसोसिएशन का होली मिलन समारोह गुरुवार को अधिवक्ता संघ हाल में रखा गया था। इलाहाबाद में वकील को गोली मारने की हुई घटना को लेकर समारोह स्थगित कर दिया गया।