फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lanka burning Leela staged in Dioria fair

Pilibhit News: दियोरिया के मेले में लंका दहन लीला का मंचन

Sun, 20 Oct 2024 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lanka burning Leela staged in Dioria fair
बीसलपुर। कस्बा दियोरिया के रामलीला मेले मेें रविवार को सीता खोज, विभीषण शरणागत और लंका दहन की लीलाओं का मंचन हुआ।
विज्ञापन



लीला में दर्शाया गया कि हनुमान जी लंका में सीता जी की खोज करते-करते विभीषण के माध्यम से अशोक वाटिका पहुंच गए। हनुमान जी ने सीता जी से मिलने के बाद वाटिका में फल खाने के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। उत्पात रोकने के लिए रावण का छोटा पुत्र अक्षय कुमार आया, जो युद्ध में हनुमान जी के हाथों मारा गया। अपने पुत्र की मौत से बौखलाए रावण ने अपने बड़े पुत्र मेघनाद को अशोक वाटिका भेजा।
मेघनाद ब्रह्मफांस के जरिये हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले आया। पहले तो रावण ने हनुमान जी की हत्या करने का आदेश दिया।
विभीषण और अपने मंत्रियों के समझाने पर रावण ने हत्या का आदेश वापस लेकर हनुमान जी की पूंछ में आग लगवा दी। हनुमान जी ने जलती पूंछ से पूरी लंका को जला दिया। उधर विभीषण ने जब रावण को यह समझाने का प्रयास कि वह सीता जी को वापस कर दें और अपनी गलती की माफी मांग ले, तो उन्हें लात मारकर भगा दिया गया। इस पर विभीषण ने राम दल में जाकर शरण ली। यही पर रविवार की लीला को विराम दे दिया गया।
विज्ञापन

--
मारीच वध, सीता हरण, शबरी मिलन की लीला का हुआ मंचन

पूरनपुर। रामलीला मेले में रविवार को मारीच वध, सीता हरण, शबरी मिलन लीला का मंचन किया गया। सोमवार को मेले में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed