फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Land goes under water as miner blasts

माइनर की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न 

Wed, 14 Feb 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Land goes under water as miner blasts

बीसलपुर ब्रांच माइनर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण माइनर की पटरी टूटने जाने से क्षेत्र दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।

विज्ञापन

बीसलपुर ब्रांच माइनर की ग्राम डड़िया राझे के समीप माइनर की पश्चिम वाली पटरी मंगलवार की सायं माइनर में पानी का दबाव अधिक होने के कारण टूट गई थी। इससे बरखेड़ा निवासी दोदराज का 15, रोशनलाल का 10, सालिकराम व तेजप्रकाश का 2-2, असलम का 12, निरंजनलाल का 15, गोपाल का 4, विद्यास्वरूप का 5, शिवराती बख्श का 10 बीघा गेहूं की फसल एवं राजेश गंगवार व कृष्ण पाल का 7-7 बीघा कुछ दिन पूर्व बोये गए गन्ने की फसल सहित करीब दो दर्जन किसानों की करीब पांच सौ बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों के मुताबिक यह फसल नष्ट होकर सूखने के कगार पर है। गन्ना विकास परिषद बरखेड़ा के अध्यक्ष राजेश गंगवार ने विभागीय अवर अभियंता को माइनर की पटरी कट जाने व माइनर का पानी बंद कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed